प्रस्तुत पोस्ट Indian Americans in US Congress में हम ऐसे नामों की चर्चा करेंगे जो भारतीय मूल के अमरीकी नागरिक हैं और उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में संसद में जाकर कहीं न कहीं भारत देश का मान बढ़ाया है
अमेरिकन कांगेस में पहुँचने वाले भारतीय
क्या आप जानते हैं कि अमेरिकन कांगेस में दो सदन हैं? निचले सदन को House of Representative और ऊपरी सदन को Senate कहा जाता है। House of Representative में कुल 435 और Senate में कुल 100 सदस्य होते हैं। Representatives एक जिला का दो वर्षों तक प्रतिनिधित्व करते हैं। जैसा कि आपको पता है कि अभी अमेरिका में 50 राज्य हैं। हर राज्य से दो सीनेटर सीनेट में जगह पाता है। सीनेटर का कार्यकाल 6 वर्षों का होता है।
उनके नाम इस प्रकार हैं : Indian Americans in US Congress
1. दलीप सिंह सुंद (Dalip Singh Saund)
आप पहले भारतीय अमेरिकन हुए जिन्होंने 1957 से लेकर 1963 तक House of Representative में प्रतिनिधित्व किया। वे पंजाब के रहनेवाले थे और 1919 में अपनी पढ़ाई पूरी कर अमेरिका गए।
2. बॉबी जिंदल (Bobby Jindal)
ये दूसरे भारतीय अमेरिकन हैं जो अमेरिकन सीनेट-House of Representative के लिए 2004 और पुनः 2006 में चुने गए। लेकिन वे अपना दूसरा कार्यकाल पूरा नहीं कर सके। वे 2007 में Louisiana के गवर्नर चुने गए। बॉबी जिंदल का जन्म बैटन रूज, लुईज़ियाना मे एक प्रवासी पंजाबी भारतीय परिवार मे हुआ था। 1970 में उनके पिता भारत मे उनके पैतृक गांव खानपुरा छोड़ कर अमरीका आ गए थे। उनका नाम पीयूष जिंदल है।
3. अमरीश बी बेरा (Dr Amerish Bera)
श्री बेरा तीसरे भारतीय हैं जो House of Representative के लिए निर्वाचित हुए हैं। ये पेशे से एक डॉक्टर हैं। इनके माता-पिता 1958 में राजकोट से कैलिफ़ोर्निया गए थे। बेरा का मानना है कि उनका भारतीय मूल का होना ही उनके विजय का कारण बना। इन्हें लोग डॉ बेरा के नाम से बुलाते हैं। इन्हें भारतीय खाना काफी पसंद है।
4. प्रमिला जयपाल (Pramila Jayapal)
श्री मती प्रमिला जयपाल का जन्म २१ सितम्बर १९५५ में चेन्नई, तमिलनाडु में हुआ था. आप वाशिंगटन के सातवीं संसदीय सीट से डेमोक्रेटिक पार्टी के सीनेटर हैं. वह हाउस ऑफ़ रिप्रेजेन्टेटिव में सेवा देने वाली पहली भारतीय-अमेरिकी महिला हैं।
5. रोहित खन्ना (Ro Khanna)
रोहित खन्ना (जन्म 13 सितंबर, 1976) एक अमेरिकी अकादमिक, वकील और राजनेता हैं, जो कैलिफोर्निया के 17वें कांग्रेस जिले से हाउस ऑफ़ रिप्रेजेन्टेटिव में सेवारत हैं। आप 2017 से डेमोक्रेटिक पार्टी के सदस्य हैं। उन्होंने आठ-बार के विजेता माइक होंडा को हराया। खन्ना ने 8 अगस्त, 2009 से राष्ट्रपति बराक ओबामा के अधीन संयुक्त राज्य अमेरिका के वाणिज्य विभाग में उप सहायक सचिव के रूप में भी कार्य किया। खन्ना के माता पिता पंजाबी थे।
6. राजा कृष्णमूर्ति (Raja Krishnamoorthi)
राजा कृष्णमूर्ति भारतीय मूल के अमरीकी डेमोक्रेटिक सांसद हैं। वे इलिनोईस से सीनेटर हैं। 1973 में, कृष्णमूर्ति का जन्म भारत के नई दिल्ली में एक तमिल भाषी परिवार में हुआ था।
Indian Americans in US Congress के अलावे इसे भी पढ़ें:
- Lord Gautam Buddha Hindi Biography
- संत कबीरदास की जीवनी हिंदी में
- लियो टॉलस्टॉय एक जीवनी
- Soichiro Honda – Life Story in Hindi
- Srinivasa Ramanujan
- योगगुरु स्वामी रामदेव
- श्री अटल बिहारी वाजपेयी
- राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी / Mahatma Gandhi
- मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर/ Master Blaster Sachin Tendulkar
- राष्ट्र संत स्वामी विवेकानंद / Swami Vivekanand
- ची गुईवारा / Che Guevara
Join the Discussion!