पाश्चात्य सभ्यता का कमाल
कमाल कमाल कमाल!
पाश्चात्य सभ्यता का देखो कमाल!
नकली गाल नकली बाल
पिज़्ज़ा बर्गर खा खाकर
बन गए मोटू लाल!
कमाल कमाल कमाल!
पाश्चात्य सभ्यता का देखो कमाल!
छोड़ कत्थक, भरतनाट्यम की लालसा
सीख रहे साम्बा और सालसा
देखो भारतीय नृत्यों का हाल!
कमाल कमाल कमाल!
पाश्चात्य सभ्यता का देखो कमाल!
साड़ी धोती कुरता पजामा
अब न पहनूं नया जमाना
घूमें जींस पहन सर पे टोपी डाल!
कमाल कमाल कमाल!
पाश्चात्य सभ्यता का देखो कमाल!
भूल गए सब आचार विचार
वेलेंटाइन्स डे का चढ़ा बुखार
देखो उठा रहे भारतीय संस्कृति पर सवाल!
कमाल कमाल कमाल!
पाश्चात्य सभ्यता का कमाल!
Join the Discussion!