आज जिसको पूछो किसी न किसी स्वास्थ्य संबंधित समस्या से जूझ रहा है। इसमें एक मुख्य समस्या पेट में गैस बनने का होता है। प्रस्तुत पोस्ट 10 Tips to Prevent Excess Gas in Stomach में हम पेट में गैस की समस्या और उसके कुछ घरेलू निदान के बारे में चर्चा करेंगे।

10 Tips to Prevent Excess Gas in Stomach
हमारा शरीर एक बहुत ही उन्नत किस्म का मशीन है। इसका एक-एक तंत्र (system) अपने आप में अनोखा है। इस लेख में हम पाचन तंत्र के बारे में जिक्र करना चाहेंगे।
वायु विकार
पाचन तंत्र के कुछ दोषों में वायु विकार एक प्रमुख दोष है। पेट में गैस बनना एक आम समस्या है। गैस बनने पर कभी – कभी इसका पासिंग असुविधाजनक हो जाता है – खासकर जब हम अपने घर -परिवार या दोस्तों के साथ बैठे होते हैं। इसका जिक्र करने में भी शर्म आती है। लेकिन यह जीवन की एक सच्चाई है। प्रत्येक व्यक्ति डकार लेकर (burping or belching) या अधोवायु (farting) या पादकर गैस निकालता है। आइए हम इसके कारणों पर नज़र डालते हैं:
पेट में गैस बनने के कारण
पेट में गैस दो तरीके से बनता है :-
> पहला – खाने, बोलने के दौरान वायु पेट में चली जाती है या यो कहें कि हम हवा को निगल लेते हैं। यह हवा डकार द्वारा पेट से बाहर निकल जाती है। कुछ हवा आंत में चला जाती है जो अधोवायु के रूप में बाहर निकलती है।
> गैस बनने का दूसरा कारण पाचन तंत्र संबंधी दोष है। पाचन के दौरान भोजन में खाए गए खाद्य पदार्थ का उपापचय हानिरहित बैक्टीरिया और एंजाइम द्वारा किया जाता है। इसी दौरान कुछ गैस- हाइड्रोजन, कार्बन डाइऑक्साइड और मीथेन भी बनती हैं। कुछ लोगों के पेट में सल्फर गैस भी बनता है जो बदबू पैदा कर सकता है।
खाद्य पदार्थ
खाद्य पदार्थ की ऐसी कोई सूची नहीं है जिनके कारण ही गैस बनता है।
कुछ खाद्य पदार्थों से कुछ लोगों को गैस बन जाता है जबकि कुछ लोगों
को उससे कोई गैस नहीं बनता है।
> सेम, गोभी,
प्याज, नाशपाती, सेब,
आड़ू, दूध और दूध उत्पादों से अधिकांश लोगों
को गैस बनता है।
> असल में वैसे खाद्य पदार्थ जिनमें वसा या प्रोटीन के बजाय कार्बोहाइड्रेट का प्रतिशत ज्यादा होता है, के खाने से ज्यादा गैस बनता है।
हालाँकि जैसा कि पहले कहा गया है, हर कोई एक दिए गए भोजन के लिए एक सामान प्रतिक्रिया नहीं करता है, इसलिए किसी खास भोजन या खाद्य समूह में कटौती की सलाह नहीं दी जाती, क्योंकि आप अपने आप को आवश्यक पोषक तत्वों से वंचित भी नहीं रख सकते हैं। अक्सर, जैसे ही एक व्यक्ति की उम्र बढती है, कुछ एंजाइमों का उत्पादन कम होने लगता है और कुछ खाद्य पदार्थों से अधिक गैस भी बनने लगता है।
वायु विकार के लक्षण
इसका सबसे आम लक्षण डकार, पेट फूलना, पेट में सूजन और दर्द है। डॉक्टर्स के अनुसार एक दिन में औसतन 15 से 20 बार गैस पास करना सामान्य माना जाता है। इनमे में कुछ भी असामान्य लगे तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं और उचित परामर्श लें।
निवारण के उपाय
1. खाना धीरे – धीरे अच्छी तरह से चबाकर खाओ। खाना को जल्दी -जल्दी निगलने से हवा की अधिक मात्र पेट में जाएगी जो बाद में परेशानी का कारण बन जाएगी।
2. धूम्रपान और च्युइंग गम या मिठाई खाने से भी हवा की अधिक मात्रा हमारे पेट में चली जाती है।
3. जब भी किसी सामाजिक सभा या बैठक में जाएं तो यह सलाह दी जाती है कि आप पेट भर खा कर नहीं जाएं क्योंकि जब पेट भरा हुआ है, तो पेट दबाब कम करने के लिए गैस बाहर निकालता है।
4. किसी भी तरह का fizzy पेय पदार्थ न पियें।
5. नियमित रूप से व्यायाम करें। यह सभी रोगों का एक समाधान है। नियमित व्यायाम से शरीर के सभी अंगों को लाभ पहुँचता है।
6. योग करने से भी पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है।
7. अपने आहार में बदलाव करें – सेम, गोभी, प्याज जैसे खाद्य पदार्थ की मात्रा का ध्यान रखें। हालांकि, इससे पहले कि आप इन चीजों को खाना छोड़ दे एक या दो सप्ताह इन्हें खाकर यह पता लगा लें कि आपको किस चीज से नुकसान पहुँचता है। अपने आहार का ट्रैक रखें।
8. मिठास या Sorbitol युक्त उत्पादों से बचें, जो चीनी मुक्त मिठाई और कुछ दवाओं में प्रयोग किया जाता है।
9. चाय और रेड वाइन भी अधोवायु को रोकने में मदद करता है।
10. आरामदायक कपड़े पहनें। इससे पेट फूलने या ज्यादा गैस निकलने की स्थिति में परेशानी नहीं होती है।
11. यदि अधिक परेशानी हो तो तुरंत अपने doctor से संपर्क करें।
10 Tips to Prevent Excess Gas in Stomach के अलावे इसे भी पढ़ें:
- शहद के सेवन से होनेवाले लाभ
- How to Energize Your Life
- कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित के कुछ टिप्स
- ग्रीन टी (चाय) पीने के फायदे :
- धनिया के हरे पत्ते से होने वाला लाभ
हल्लौ सर
मूज्को गेस छोड़ने की बीमारी हो गई ह्य दिन में 15/20 बार गंदी बास वाला गेस छूटता ह्य तो कोई इलाज बतवौ
खान पान सही करें. आप रोज क्या खाते हैं उसका रोज list बनायें. खूब पानी पीयें. 15 दिनों में आपको यह पता चल जाएगा कि क्या खाने से आपको गैस बन रहा है. सुबह शाम व्यायाम करें.
सर मेरे पेट से बार बार गैस निकलती है।गले में अटकती है,ऐसा क्यों होता है।
Ajay 8708716569
Pet chest dard or jalan me ganganhat rahta h pet gas nahi nikata hai ouq gas chest me chadhta bathroom saf nahi hota h
Ji pet me dono chhati hlka niche aur naabhi se upr problem Hoti h.us jgh pe Dil ki dhadkan ki trh kuch dhadakte rahta h..aur mera pet pahle ki mukable thoda jyada foola hua h..
Iske regarding koi help kijiye plz
thank you
thankyou for this great post https://www.contactbhaiya.com/sarkari-result-hindi/
Pet me gas bahut bn rhi h na gas pass ho rhi h bahut problem h khana nhi pach rha h
Please helep me