Women Quotes in Hindi नारी पर उद्धरण
उद्धरण 1: सौन्दर्यवती स्त्री नयनाभिराम होती हैं, बुद्धिमतीस्त्री ह्रदय को उल्लासित करती है. एक अनमोल रत्न है तो दूसरी रत्न राशि.
-नेपोलियन बोनापार्ट
उद्धरण 2: प्रत्येक पुरुष के लिए स्त्री एक कविता है.
-भगवतीचरण वर्मा
उद्धरण 3: स्त्री यह संसार तरिणी है, जगत उद्धारिणी है. जगदम्बा का अवतार है. उसके आचार –विचार का ब्रह्माण्ड का आधार है. उसकी स्वतंत्रता से प्रलयकाल उत्पन्न होता है.
-कन्हैयालाल माणिकलाल मुंशी
उद्धरण 4 : नैतिकता स्त्रियों का भूषण है. स्त्री कभी पुरुषों के पतन का कारण नहीं हो सकती.
-देवी प्रसाद धवन विकल
उद्धरण 5: युगों से पुरुष स्त्री को उसकी शक्ति के लिए नहीं सहनशक्ति के लिए ही दंड देता आ रहा है.
-महादेवी वर्मा
उद्धरण 6: स्त्रियों की उन्नति और अवनति पर ही राष्ट्र की उन्नति या अवनति निर्भर है.
-अरस्तू
उद्धरण 7: स्त्री और पुरुष का ध्येय परस्पर एक है, वे साथ ही साथ प्रगति करते हैं अथवा पतन की ओर जाते हैं, छोटे अथवा देव तुल्य बनते हैं, पराधीन अथवा स्वतंत्र होते हैं.
-टेनीसन
उद्धरण 8: मनुष्य के सारे तर्क स्त्री के एक भाव की तुलना नहीं कर सकते.
-वाल्टेयर
उद्धरण 9: सौन्दर्य स्त्रियों को प्रायः अभिमानी बनाता है, सद्गुण उसको अतिप्रशंसनीय बनाता है और विनय से वे देवतुल्य हो जाती हैं.
-विलियम शेक्सपियर
उद्धरण 10: प्रतिशोध लेने में और प्रेम में स्त्री पुरुष से अधिक निर्दयी है.
-नीत्शे
उद्धरण 11: स्त्रियों की संगती अच्छे स्वाभाव की आधारशिला है.
-गेटे
उद्धरण 12: साध्वी स्त्रियाँ विश्व की सर्वोत्तम वस्तु हैं.
-लावेल
उद्धरण 13: स्त्री कंटीली झारियों को सुमन बनाती हैं. निर्धन से निर्धन मनुष्य के घर को भी सुशील स्त्री स्वर्ग बना देती है.
-गोल्डस्मिथ
उद्धरण 14: स्त्री के ह्रदय में करुणा अमृत बनकर बहा करती है.
-डॉक्टर राम कुमार वर्मा
उद्धरण 15: स्त्री गाली सह लेती हैं, मार भी सह लेती हैं, पर मैके की निंदा उनसे नहीं सही जाती.
-सुदर्शन
उद्धरण 16: स्त्री को पराजित करना हो तो उसकी प्रशंसा करो.
-वृंदावनलाल वर्मा
उद्धरण 17: स्त्रियों की मानहानि साक्षात लक्ष्मी और सरस्वती की मानहानि है.
-सूर्यकांत त्रिपाठी निराला
उद्धरण 18: जिस घर में स्त्रियों की पूजा होती है उस घर में अवश्यमेव देवता रमते हैं.
-मनु
उद्धरण 19: सुयोग्य पत्नी परिवार की शोभा व गृह की लक्ष्मी है.
-मनु
उद्धरण 20: स्त्रियों का ह्रदय प्रेम का रंगमंच है.
-जयशंकर प्रसाद
उद्धरण 21 : स्त्री तुम्हारी छाया के समान है, उसका पीछा करो, वह भागेगी, उससे भागो, वह आपका पीछा करेगी.
-कैम्फर्ट
उद्धरण 22: एक निकृष्ट स्त्री से बढ़कर कोई बुराई नहीं और अच्छी स्त्री की अपेक्षा आज तक कोई अच्छाई उत्पन्न नहीं हुई.
-युरीपिडीज
उद्धरण 23: नारी का ह्रदय कोमलता का पालना है, दया का उद्गम है, शीतलता की छाया है और अनन्य भक्ति का आदर्श है.
-जयशंकर प्रसाद
उद्धरण 24: नारी स्वाभाव से संवेदनशील होती है. भावनाओं और वृतियों के जगत में नारी पुरुष से सदा ही दस वर्ष बड़ी होती है.
-शिवसागर मिश्र
उद्धरण 25: स्त्री अपनी शोभा अपने से बढ़कर पुरुष को पाने में ही समझ लेती है.
-यशपाल
Women Quotes in Hindi नारी पर उद्धरण के अलावे इन्हें भी पढ़ें:
- Positive Hindi Quotes पॉजिटिव विचार हिंदी में
- Women empowerment Hindi Quotes महिला सशक्तिकरण
- सफलता हिंदी सूक्ति
- Mother’s Day Hindi Quotes मातृ दिवस
- Lokmanya Balgangadhar Tilak Quotes in Hindi
- Jaishankar Prasad Quotes in Hindi जयशंकर प्रसाद उद्धरण
- Mahadevi Verma Quotes in Hindi महादेवी वर्मा के उद्धरण
Jyotirmoy Sarkar says
Beautiful collection.