Sri Krishna Bhajan in Hindi/श्री कृष्ण भजन
Sri Krishna Bhajan in Hindi/ सो गए पहरेदार खुल गए जेल के द्वार

जय श्री कृष्ण
सो गए पहरेदार खुल गए जेल के द्वार
काली अंधियारी रात, भगवन कृष्ण लीन्ह अवतार
भगवन कृष्ण लीन्ह अवतार
बरसे घटा घनघोर, कुछ दिखे नहीं चहु ओर
एक सूप में माथे पे, चल पड़े वसुदेव कुमार
भगवन कृष्ण लीन्ह अवतार …
चाहे जाना यमुना पार, आ फंसे बीच मझधार
आयी यमुना में उफान, बात समझ गए सुजान
छू के चरण विन्द भगवन के, शांत भई जलधार …
भगवन कृष्ण लीन्ह अवतार
सुनी आठवां जनम भयो, कंस देखि सुता मुसकायो
ज्योंही कंस ने पटका उसको, कहती चली वो नभ को
नाश तेरा करनेवाला, जन्म लियो है नन्द के द्वार …
भगवन कृष्ण लीन्ह अवतार
कितना भी जोर लगाया, कंस का एक भी न चल पाया
जान हर ली पूतना की, जहर पिए दूध समान …
भगवन कृष्ण लीन्ह अवतार
चले मथुरा दोनों भाई, मामा कंस की शामत आई
भगवन पर वो झपटन लागे, पर पकड़ उन्हें न पावे
मुकुट छिनी, बांह तोड़ी, कर दिया पापी का उद्धार …
भगवन कृष्ण लीन्ह अवतार
नोट : इस भजन को प्रसिद्द बॉलीवुड गीत ” ना कजरे की धार….” के तर्ज पर लिखा गया है. गाने के लिए इसी धुन का प्रयोग करें.
Saawariya Mori Naiya Tara De
सावरिया मोरी नैया तरा दे
नैया तरा दे पार लगा दे
सावरिया मोरी नैया तरा दे
नंदा नाई सदन कसाई,
हुई मस्तानी मीरा बाई
वैसा ही मुझे मस्त बना दे,
नैया तरा दे पार लगा दे, नैया तरा दे पार लगा दे
सावरिया मोरी नैया तरा दे,सावरिया मोरी नैया तरा दे,
नैया तरा दे पार लगा दे, नैया तरा दे पार लगा दे
गज के आकर फंद छुडाये
द्रुपदसुता के चीर बढ़ाये
ऐसा ही मुझे भक्त बना दे
नैया तरा दे पार लगा दे, नैया तरा दे पार लगा दे
सावरिया मोरी नैया तरा दे,सावरिया मोरी नैया तरा दे,
नैया तरा दे पार लगा दे, नैया तरा दे पार लगा दे
मोह के वश में अर्जुन आया, रूप विराट से हर ली माया
वैसा ही मुझे रूप दिखा दे,
सावरिया मोरी नैया तरा दे,सावरिया मोरी नैया तरा दे,
नैया तरा दे पार लगा दे, नैया तरा दे पार लगा दे
इस भजन जो भजन सम्राट अनूप जलोटा की आवाज में सुनने के लिये यहाँ क्लिक करें : भजन
Join the Discussion!