Ramayana Quotes in Hindi रामायण के उत्कृष्ट विचार
रामायण को संस्कृत साहित्य का आदि काव्य कहा जाता है. इस महान ग्रन्थ की रचना महर्षि बाल्मीकि ने की थी. श्री बाल्मिकीय रामायण हिन्दुओं का प्राचीनतम तथा सर्वप्रिय महाकाव्य है. इसे त्रेतायुग की कृति कहा जाता है. रामायण साहित्यिक दृष्टि से संस्कृत का अनुपम ग्रन्थ है. भाव और भाषा दोनों विचारों से श्रेष्ठ कृति माना जाता है. इस ग्रन्थ के आधार पर बाद में हजारों ग्रंथों की रचना हुई. जिसमें तुलसी कृत श्री रामचरितमानस जनजीवन में रच-बस गया. यह ग्रन्थ भक्ति प्रधान है. प्रस्तुत पोस्ट Ramayana Quotes in Hindi में कुछ अनमोल मोतियों को माला में पिरोने का एक लघु प्रयास है.
बाल्मीकि कृत रामायण कर्म प्रधान है. अध्यात्म रामायण भी राम के चरित्र से संबंधित है. यह ज्ञानपरक है. रामायण भारतीयों का एक महान धार्मिक ग्रन्थ है. यह भारतीय संस्कृति में अपना विशेष स्थान रखता है. इसके आदर्श चरित्रों के अनुकरण से प्रत्येक बाल, वृद्ध, नर- नारी अपने को उच्च बना सकता है. यह अत्यंत कल्याणकारी ग्रन्थ है. इस ग्रन्थ में कवि ने लोकमंगल के तत्वों को समविष्ट कर यह सन्देश देने का प्रयत्न किया है कि धर्म का मार्ग सबसे उत्तम है, यही मार्ग कल्याणकारी और मोक्षदायिनी है.
Ramayana Quotes in Hindi रामायण के उत्कृष्ट विचार
1. पतिव्रता स्त्री के आंसू बेकार नहीं गिरते, वे उनका विनाश करते हैं जिनके कारण से वे आँखों से बाहर निकले.
Ramayana रामायण
2. यदि जीवित रहेंगे तो सुख और आनंद की प्राप्ति कभी न कभी अवश्य होगी.
Ramayana रामायण
3. जो पाप तुम कर रहे हो, उसका बंटबारा नहीं होगा.
Ramayana रामायण
4. संत दूसरों को दुःख से बचाने के लिए कष्ट सहते हैं. दुष्ट लोग दूसरों को दुःख में डालने के लिए हैं.
Ramayana रामायण
5. जननी और जन्मभूमि स्वर्ग से भी बढकर है.
Ramayana रामायण
6. उत्साह से बढकर दूसरा कोई बल नहीं.
Ramayana रामायण
7. मित्रता या शत्रुता बराबर वालों से करनी चाहिए.
Ramayana रामायण
8. परवश को धिक्कार है.
Ramayana रामायण
9. दुखी लोग कौन-सा पाप नहीं करते.
Ramayana रामायण
10. ऐसा विचार करके दुखी न हों कि विधाता का लिखा हुआ नहीं मिट सकता.
Ramayana रामायण
11. राजा को सदैव प्रजा का ध्यान रखना चाहिए.
Ramayana रामायण
12. आपसी फूट मनुष्य को नष्ट कर देती है.
Ramayana रामायण
13. सहयोग और समन्वय की सदैव जीत होती है.
Ramayana रामायण
14. राजा को आदर्श व सच्चरित होना चाहिए क्योंकि वह प्रजापालक कहलाता है.
Ramayana रामायण
15. क्रोध ही व्यक्ति के समस्त सद्गुणों का नाश करता है. इसलिए क्रोध का त्याग करो.
Ramayana रामायण
16. संतोष नन्दन वन है तथा शांति कामधेनु है. इस पर विचार करो और शांति के लिए श्रम करो.
Ramayana रामायण
17. ऐसे व्यक्ति विरले हैं, जो विपत्ति का सामना करते समय हताश नहीं होते या भ्रम से आछन्न नहीं होते.
Ramayana रामायण
18. महत्वाकांक्षा से युक्त मन सदैव रिक्त रहता है.
Ramayana रामायण
19. ऐसा कोई व्यक्ति अब तक नहीं जमा, जो वृद्धावस्था को जीत सका हो.
Ramayana रामायण
20. जो यौवन विनय से विभूषित तथा कृपालुता जैसे गुणों से प्रोज्जवल है, वही यौवन सुंदर है.
Ramayana रामायण
21. अच्छे लोगों की संगति में बुरा से बुरा मनुष्य भी सही आचरण करने लगता है.
Ramayana रामायण
22. बलवान पुरुष क्रोधित नहीं होते.
Ramayana रामायण
23. किसी भी व्यक्ति के वास्तविक स्थिति का ज्ञान उसके आचरण और चरित्र से हो जाता है.
Ramayana रामायण
24. दया, सद्भावना और मानवीयता महापुण्यकारी गुण हैं.
Ramayana रामायण
Ramayana Quotes in Hindi के अलावे इसे भी पढ़ें:
- Positive Hindi Quotes पॉजिटिव विचार हिंदी में
- Women empowerment Hindi Quotes महिला सशक्तिकरण
- Navigation Hindi and English Quotes for Hindi Lovers
- Music Quotes in Hindi
- Great Quotes हिंदी में
- आजादी पर अनमोल वचन
- सफलता हिंदी सूक्ति
Note: यदि आपके पास कोई Hindi Story, Life Story of a Personality, या फिर कोई motivational या inspirational article है जो हमारे जीवन को किसी भी तरीके से बेहतर बनाता हो तो कृपया हमारे साथ शेयर करें. आपका लेख आपके फोटो के साथ पोस्ट किया जायेगा. आपको उस पोस्ट का पूरा क्रेडिट दिया जायेगा. हमारा ईमेल है : [email protected]
Its so good quotes on Ramayana
Lord rama quotes in hindi – Ram navami hd images download :
http://www.sumitshow.com/lord-rama-quotes-hindi/
जय श्री राम, बहुत ही सुंदर व प्रेरणादायक विचार है।
Nice Post