प्रस्तुत पोस्ट Manusmriti Quotes in Hindi में हम प्रसिद्ध स्मृति और स्वयं मनु द्वारा रचित ग्रन्थ मनुस्मृति के कुछ विचारों को प्रस्तुत कर रहे हैं। उम्मीद है आपको पसंद आयेंगे।
मनु को मानव धर्म का प्रणेता माना गया है। हिंदू धर्म में मनुस्मृति को प्राचीनतम स्मृति के रूप में मान्यता प्राप्त है। यह मनु द्वारा रचित है। धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष रूपी चार पुरुषार्थ, सोलह संस्कार, चार आश्रम और चातुर्वर्ण्य संगठन – यही मनु के धर्म हैं।

दीर्घकाल तक हिन्दुओं के कार्य व्यवहार का आधार मनुस्मृति रहा है । इसी कारण इसका प्रभाव हमारी आज के भी न्याय-व्यवस्था पर दीख जाता है। यह ग्रंथ मनु के वचनों की तर्क संगत व्याख्या करता है। मनुस्मृति के आधार पर प्राचीन समय में विधि निर्माण की प्रक्रिया का भी ज्ञान होता है। इस ग्रंथ को सनातन भारतीय परम्परा में प्रमाणभूत शास्त्र के रूप में मान्यता प्राप्त है।
Manusmriti Quotes in Hindi मनुस्मृति के अनमोल विचार
1. यह निश्चय जानिए कि जैसे अग्नि में ईंधन और घी डालने से अग्नि की ज्वाला और अधिक बढ़ जाती है, वैसे ही कामों के उपभोग से कभी भी काम शांत नहीं होता है बल्कि निरंतर बढ़ता ही जाता है।
2. शुद्धाचरण से, चरित्रवान बनने से, स्त्री. पुरुष निश्चित रूप से दीर्घायु प्राप्त करते हैं।
3. सब दानों में ब्रह्म (विद्या) का दान सबसे श्रेष्ठ है।
4. बिना हिंसा के मांस नहीं मिलता, हिंसा पाप है। अत: मांस खाना भी पाप है।
5. चोरी करने वाले के हाथ काट दो। दुष्ट कर्म करने वाले की आँख निकाल दो। व्यभिचारी पुरुष को गर्म-गर्म विशाल तवे पर डाल कर मार दो।
6. व्यभिचारिणी स्त्री को कुत्ते से नुचवा कर मरवा दो। यह दण्ड दुष्टों को सार्वजनिक स्थान पर दिया जाए जिससे कि अधिकाधिक लोग देख कर शिक्षा ग्रहण करें और भय के कारण स्वप्न में भी कभी पाप करने का विचार न करें।
7. न्याययुत दंड का नाम ‘राजा’ और ‘धर्म’ है। यदि दण्ड नहीं तो राजा का कोई औचित्य नहीं। यदि दण्ड नहीं तो धर्म का भी कोई आधार नहीं।
8. शरीर जल से साफ होता है, मन सत्य से, बुद्धि ज्ञान से तथा आत्मा धर्म से साफ होती है।
इसे भी पढ़ें: कर्तव्य पर अनमोल विचार
9. क्रूर स्वभाव का परित्याग सबसे बड़ा धर्म है।
10. उचित रीति से स्त्री की रक्षा करने से अपने कुल, संतान, आत्मा व धर्म की रक्षा होती है।
11. पति-पत्नी को इस विधि से जीवन व्यतीत करना चाहिए कि जिसमें परस्पर मरणपर्यन्त वियोग न हो।
12. स्त्रियाँ सन्तान को जन्म देती हैं। वे घर का सौभाग्य हैं, वे पूजा के योग्य हैं, वे घर की चिराग (गृह दीप्ति) हैं।
13. कन्या विवाह योग्य होने पर भी मरणपर्यन्त घर में बैठी रहे परंतु उस कन्या का कभी गुणहीन पुरुष को दान न करें।
14. जिस कुल या परिवार में स्त्रियाँ कष्ट प्राप्त करती हैं, उन्हें पीड़ित किया जाता है, वह कुल शीघ्र नष्ट हो जाता है। जहाँ वे कष्ट या दुख को प्राप्त नहीं होती, वह कुल, परिवार सदा वृद्धि को प्राप्त करता है।
15. गृहस्थाश्रम के आश्रम ही अन्य तीन आश्रमों के पालन-पोषण आदि की व्यवस्था की जाती है। इसलिए गृहस्थाश्रम सबसे बड़ा आश्रम है।
16. सन्तानों को जन्म देना, जन्मे हुओं का पालन-पोषण – ये महत्तम कार्य नारी के ही हैं। दैनिक लोकव्यवहार रूपी कार्यों का प्रत्यक्ष मुख्य आधार नारी ही है।
17. अध्ययन नहीं करने से, आचार का पालन नहीं करने से, आलस्य और अन्य दोषों के कारण असमय मृत्यु होती है।
18. जहाँ सब एक हैं, वहाँ सब कुछ अपने आप खिंच कर चला आता है। एकता सर्वदात्री है।
इसे भी पढ़ें: Deshbhakti Quotes in Hindi
19. दान लेने का पात्र होने पर भी बार-बार दान न लें क्योंकि उससे ब्रह्म तेज नष्ट हो जाता है।
20. अध्ययन, तप, ज्ञान पवित्रता, इन्द्रिय निग्रह और ‘आत्म-चिंतन ‘- ये सब सात्त्विक गुण के लक्षण हैं।
21. ब्रह्मचारी को चाहिए कि अखण्डित ब्रह्मचर्य तथा अपनी कुल परम्परा का पालन करते हुए तीनों वेदों अथवा दो वेदों या एक वेद का पूर्ण अध्ययन समाप्त कर गृहस्थाश्रम में प्रवेश करे।
22. प्रात:काल उठ कर राजा तीनों वेदों में कुशल वृद्ध विद्वान ब्राह्मणों की सेवा में उपस्थित हो और उनके निर्देशों के अनुसार राज्य का कार्य संचालन करें।
23. मनुष्यों को ऋग्वेद, यजुर्वेद व सामवेद के अतिरिक्त अन्य विविध मंत्रों को जानना चाहिए। ये जीवों के लिए कल्याणपरक होते हैं। जो इन तीन वेदों को भली-भांति जानता है, वही वेदवेत्ता कहलाता है।
24. देश, धर्म, शील व संस्कृति की हिंसा करने वाले को मारने में कोई पाप नहीं है।
इसे भी पढ़ें:
- Sacrifice Quotes in Hindi
- Election Quotes in Hindi
- Antahkaran Quotes in Hindi
- Water Quotes in Hindi
- Idleness Quotes in Hindi Laziness Quotes
- अवसर पर अनमोल वचन
- Nonviolence Quotes in Hindi अहिंसा पर अनमोल कथन
- Jeevan Charit Quotes in Hindi जीवन चरित पर अनमोल वचन
- मजदूर दिवस पर कथन
- पुरुष या नर पर उद्धरण
- Friend Quotes in Hindi मित्र पर अनमोल कथन
- भगवान पर हिंदी सुविचार
- जातक कथा से उद्धरण
Join the Discussion!