प्रस्तुत पोस्ट Upanishad Quotes in Hindi में हम ज्ञान के अथाह स्रोत उपनिषदों के कुछ प्रमुख उद्धरणों की चर्चा करेंगे। भारतीय वाङ्ग्मय में वेदों और उपनिषदों को हिन्दू धर्म का मूल आधार माना जाता है। उपनिषद् का अर्थ है-“ब्रह्म विद्या की प्राप्ति के लिए ‘गुरु’ के पास बैठ कर ज्ञान अर्जित करना।” उपनिषदों में वेदों का ज्ञान निहित है। ईश, केन, कठ, प्रश्न, मंडूक, तैतरेय, एतेरय, मांडूक्य, बृहदारण्यक, श्वेताम्बर और छांदोग्य इनको मिला कर उपनिषदों की कुल संख्या सौ तक मानी गई है।
Upanishad Quotes in Hindi
1. परमात्मा मन का भी मन है, प्राण का भी प्राण है, वाक् का भी वाक् है, चक्षु का भी चक्षु है, श्रोत का भी श्रोत है। जो उस परमात्म ज्योति का हृदयंगम कर लेते हैं, वे इस लोक से मरने के बाद अमर हो जाते हैं।
-केनोपनिषद्
2. न वह चक्षु से ग्राह्य है, न रसना से ग्राह्य है, न वाणी का विषय है, न मन का विषय है। कोई कैसे उसका उपदेश कर सकता है. वह तो इन्द्रियों से परे की वस्तु है, इन्द्रियातीत है।
-केनोपनिषद्
3. हम कार्य करते हुए सौ वर्ष तक जिएँ।
-ईशावास्योपनिषद्
4. सत्य की ही विजय होती है, असत्य की नहीं।
-मुण्डकोपनिषद्
5. दीपक का थोड़ा-सा प्रकाश बहुत से अंधेरे को नष्ट कर देता है।
– आत्मबोधपनिषद्
6. हृदय की गाँठों का खुल जाना ही ज्ञान है और ज्ञान होने पर ही मुक्ति होती
-महोपनिषद्
7. चित्त को वश में करने के लिए अध्यात्म विद्या का ज्ञान, सत्संगति, वासनाओं का भली-भाँति परित्याग तथा प्राणायाम-ये प्रबल उपाय हैं।
-ईशावास्योपनिषद्
8. यह मेरा बंधु है और यह नहीं है, यह क्षुद्र चित्तवालों की बात होती है। उदार चरित्र वालों के लिए तो सारा संसार कुटुंब होता है।
-ईशावास्योपनिषद्
9. जिस प्रकार विभिन्न झरने और नदियाँ विश्व के विभिन्न भागों में फूटते हैं लेकिन अंत में एक ही सागर में जा मिलते हैं, उसी प्रकार ये तमाम धर्म (सम्प्रदाय) और जातियाँ और धार्मिक सूत्र विभिन्न समयों और क्षेत्रों में जन्म लेते हैं, किन्तु यदि उनमें सच्ची आकांक्षा हो तो वे अंत में एक ही लक्ष्य पर पहुँचते हैं।
-मुण्डकोपनिषद्
10. मैं उस महान् को जानता हूँ, जो अंधकार से परे सूर्य की तरह चमक रहा है, इस तरह जानने पर ही आप मृत्यु पर विजय पा सकते हैं, इसके अतिरिक्त अमरत्व का कोई और उपाय नहीं।
-श्वेताश्वतर उपनिषद्
11. “समूची भारतीय सभ्यता की आधार शिला – ये उपनिषद् ही हैं।”
-डॉ. कर्ण सिंह
और भी पढ़ें:
- भगवान पर हिंदी सुविचार
- जातक कथा से उद्धरण
- Character Quotes in Hindi चरित्र पर अनमोल विचार
- Ramayana Quotes in Hindi रामायण के उत्कृष्ट विचार
- Dhammapada Quotes in Hindi धम्मपद के अनमोल वचन
- Rig Veda Quotes in Hindi ऋग्वेद के अनमोल वचन
- Puran Mahabharat Quotes in Hindi पुराण महाभारत के अनमोल विचार
- Anamol Vachan for Behtarlife
- Women Quotes in Hindi नारी पर उद्धरण
- Prerak Sundar Suvichar in Hindi हिंदी सुविचार
- Life Quotes in Hindi
Join the Discussion!