प्रस्तुत पोस्ट Lilavati Biography in Hindi गणितज्ञ लीलावती का जीवन चरित में हम महान गणितज्ञ भास्कराचार्य द्वितीय की विदुषी पुत्री लीलावती के विषय में जानकारी प्राप्त करेंगे।

Lilavati Biography in Hindi
लीलावती एक विदुषी गणितज्ञ थीं। वे ज्योतिष रत्न एवं महान गणितज्ञ भास्कराचार्य द्वितीय जी की पुत्री थीं। लालीवती का बुद्धि कौशल एवं प्रतिभा विलक्षण थी। उन्होंने गणित के ऐसे सिद्धांतों का निरूपण किया जो बड़े-बड़े विद्वानों के वश में न था।
भास्कराचार्य जी ने ज्योतिष गणना से अनुमान लगाया कि लीलावती विवाह के कुछ समय पश्चात् ही विधवा हो जाएगी। पिता ने अपने ज्योतिष के बल पर ऐसे शुभ लग्न को खोज निकाला जिसमें वैधव्य योग का कोई भय न था।
विधि का विधान टाले नहीं टलता
लीलावती के विवाह का दिन आ पहुँचा। उस लग्न का सही समय जानने के लिए जलघड़ी का सहारा लिया गया। इसके लिए छोटे से बर्तन में छेद करके पानी से भरे मटके में छोड़ दिया गया। जब वह बर्तन जलमग्न होता तो वही शुभ लग्न का समय था। परन्तु विधि का विधान क्या कोई टाल सका है।
श्रृंगार और आभूषणों से सुसज्जित लीलावती ने कौतूहलवश जल-पात्र में झाँका। अनजाने में ही उनके आभूषण का छोटा-सा मोती टूट कर बर्तन में जा गिरा जिससे उस बर्तन का छेद यानी सुराख बंद हो गया।
वहां उपस्थित सभी लोग पात्र के जलमग्न होने की राह देखते रहे किंतु पात्र नहीं डूबा। शुभ लग्न का समय बीत गया और सब प्रतीक्षा ही करते रह गए। वही हुआ जिसका भय था । लीलावती का विवाह अशुभ लग्न में हुआ और कोमलांगी बालिका असमय ही विधवा हो गई।
पिता भास्कराचार्य ने पुत्री को धैर्य बंधाया। उन्होंने लीलावती के दुख को ग्रंथों के अनमोल ज्ञान में भुला दिया। उन्होंने अपना संपूर्ण पांडित्य पुत्री को सौंप दिया। लीलावती की शेष आयु पठन-पाठन में ही बीती। आज भी उन्हें सादर स्मरण किया जाता है।
प्रसिद्ध ग्रन्थ लीलावती की रचना
कहा जाता है कि भास्कराचार्य द्वितीय ने 1150 ईस्वी में गणित का एक प्रसिद्ध ग्रन्थ लिखा जिसका नाम उन्होंने लीलावती रखा। लीलावती ग्रन्थ उनके मुख्य कार्य “सिद्धांत शिरोमणि” का पहला खंड है। लीलावती में सबसे पहले आठ गणितीय प्रक्रियाओं का वर्णन मिलता हैं । ये संक्रियाएं जोड़, घटाव, गुणा, भाग, वर्ग, घन, वर्गमूल और घनमूल निकालना हैं।
Lilavati Biography in Hindi के अलावे इसे भी पढ़ें:
- Guru Nanakdev Sikh Guru Hindi Biography
- Great Ancient Surgeon Jeevak जीवक
- Alexander Graham Bell Hindi Biography
- Great Indian Mother Jijabai जीजाबाई
- Benjamin Franklin Life changing 13 Traits
- Francis Bacon Hindi Biography फ्रांसिस बेकन
- Homi Jehangir Bhabha Hindi Biography
- Henry Ford Hindi Biography हेनरी फोर्ड जीवनी
- Alexander Fleming Hindi Biography
- Srinivasa Ramanujan Hindi Biography
- C V Raman Hindi Biography
- Sri Chaitanya and his impact on Bhakti Movement
- Gurudev Rabindranath Tagore Life story
Join the Discussion!