वैलेंटाइन डे (Valentine Day) का इतिहास और इसके संरक्षक संत से जुड़ी गाथाएं रहस्यमयी हैं। संत वैलेंटाइन कौन थे और फरवरी महीना को इनके नाम के साथ क्यों जोड़ा जाता है?
कैथोलिक चर्च में कम से कम तीन ऐसे संतों का जिक्र है जिनका नाम वैलेंटाइन या valentinus था और तीनों ही शहीद हुए।

वैलेंटाइन डे से जुड़ी पहली कहानी
पहली कहानी है तीसरी शताब्दी की। उस समय रोम में सम्राट क्लॉडियस द्वितीय का राज था। सम्राट का मानना था कि विवाह करने से पुरूषों की शक्ति और बुद्धि कम होती है। उसने आज्ञा जारी की कि उसका कोई सैनिक या सैन्य अधिकारी विवाह नहीं करेगा। उस समय संत वेलेंटाइन ने इस क्रूर आदेश का विरोध किया। संत वेलेंटाइन के आह्वान पर अनेक सैनिकों और सैन्य अधिकारियों ने विवाह किए। आखिर सम्राट को यह रास कैसे आता, उसने संत वेलेंटाइन को पकड़ने का आदेश दिया। 14 फरवरी सन् 269 को संत वेलेंटाइन को फाँसी पर चढ़वा दिया गया । तब से उनकी याद में यह प्रेम दिवस मनाया जाता है।
वैलेंटाइन डे से जुड़ी दूसरी कहानी
दूसरी कहानी इस प्रकार है। संत वेलेंटाइन ने कठोर रोमन जेलों से बचने में ईसाइयों की मदद की, जिन्हें अक्सर पीटा जाता था और उनपर अत्याचार किया जाता था। इसके लिए उसे मार डाला गया।
वैलेंटाइन डे से जुड़ी तीसरी कहानी
तीसरी कहानी बहुत ही रोचक है। वैलेंटाइन जेल में कैदी का जीवन बिता रहा था। उसी जेल के जेलर की बेटी को – जिसने उस जेल का वैलेंटाइन के कारावास के दौरान दौरा था – से प्यार हो गया। वैलेंटाइन ने उसे एक गुलाब भेजा और ग्रीटिंग में हस्ताक्षर किया – From your Valentine, जो आज भी प्रचलित है। एक प्रेमी अपनी प्रेमिका से पूछता है –Are You My Valentine ? मध्य काल आते- आते वेलेंटाइन का शुमार इंग्लैंड और फ्रांस में सबसे लोकप्रिय संतों में होने लगा।
आज ग्लोबलाइजेशन के ज़माने में जहाँ हर चीज में बाजारवाद हावी नजर आता है। वैलेंटाइन डे बाजारु कारोबार को चमकाने का एक जरिया बन चुका है। मीडिया में इसका जोर शोर से प्रचार किया जाता है, आखिर सबकुछ तो टी आर पी का खेल है । वहीँ समाज के तथाकथित ठेकेदार प्रेमी जोड़े को सबक सीखाने में पीछे नहीं रहते। भारत जैसे देश जहाँ राधा कृष्ण का प्रेम शाश्वत है, आज संत वैलेंटाइन के पोपुलर मीटर के मुकाबले पीछे नजर आ रहे है।
Read More:
- नालायक बेटा हिंदी लघु कथा
- Mujhe Nyaya Mil Gaya Hindi Story
- Mythological Stories in Hindi मिथकीय कथा
- True Indian Women Daughter Wife Mother Hindi Story
- Tatya Tope Veer Kunwar Singh Great Martyr Story
- काठ का घोड़ा हिंदी कहानी
- होनहार बालक
- मनोबल हिंदी प्रेरक कहानी
- Bhojan Ka Daan Hindi Story भोजन का दान हिंदी कहानी
Join the Discussion!