यह एक बहुत ही प्रसिद्ध लोकोक्ति है कि काल करे से आज कर, आज करे सो अब, पल में परलय होएगा बहुरि करेगा कब।
अर्थात जो काम कल करना है उसे आज ही कर लो, जो काम आज करना है उसे अभी कर लो।
क्या पता अगले ही पल क्या हो जाए और आपका प्लान, प्लान ही रह जाए?

Do not Delay Your Work
कुछ लोग ऐसे होते हैं वह ये सोचने में time waste कर देते हैं कि उनका बच्चा दो में से पहले कौन-सी Book पढ़े, उतने ही Time में दूसरा बच्चा दोनों Book पढ़ चुका होता है।
जॉन आर्क के Success का राज यह था कि जैसे ही question उसके समझ में आ जाता था वह उसका Solution ढूढने लग जाती थी। कोलंबस के Success का राज उसका दृढ संकल्प था।
यह बात जीवन के हर क्षेत्र में लागू होती है। आपने बहुत लोगों को कहते सुना होगा कि चलो इस काम को आज से नहीं कल से शुरू करेंगे। और यकीन करो उनका कल कभी नहीं आता।
आपने मन में निश्चय किया कि बेहतर स्वास्थ्य के लिए रोज घूमना चाहिए। तो जाओ न शुभ काम में विलम्ब क्यों? आज से ही घूमना शुरू करो।
लक्ष्य तय करो उसका पीछा शुरू करो
चलते रहना और बढ़ते रहना ही उसके जीवन का संकल्प होना चाहिए। यह युवावस्था का ध्येय उसका आदर्श बन गया। हममें से बहुत लोग ऐसे लोगो को जानते होंगे जो अपने जीवन को बिन पतवार वाली नैया कि तरह without direction खेते जा रहे हैं। उन्हें पता नहीं कि उनकी नैया कहाँ जाकर लगेगी।
अगर एक मूर्तिकार बिना किसी उद्देश्य के सिर्फ marble stone पर छेनी और हथोड़े से चोट करता जाए तो आप समझ सकते हैं कि मूर्ति का shape क्या होगा। इसी प्रकार aimless life एक जीवन को बर्बाद कर देता है।
अतः अगर आपने यह सोचा है कि चलो हम अपने aim को कल decide कर लेंगे तो नहीं कल करे सो आज कर। एक paper–pen लीजिये और आज का आज निश्चित कीजिये कि आपके जीवन का क्या aim है। हाँ एक चीज का अवश्य ध्यान रहे कि aim का decision अपनी परिस्थिति और क्षमता को ध्यान में रखकर ही लें।
इसके बहुत फायदे हैं। सबसे पहले एक छोटा लक्ष्य बनाओ। एक सप्ताह या पंद्रह दिन का। अब उसको पूरा करने के लिए आज से नहीं अभी से ही प्रयास शुरू कर दो। पंद्रह दिन बाद जब आप अपने लक्ष्य को पा लेते हो तब अपने विचार एक कागज़ पर लिखो। अब आप बड़े और लम्बी अवधि के लक्ष्य को सेट करो। लेकिन ध्यान रहे आप अपने मंत्र काल करे सो आज कर….Do not Delay Your Work… को कभी मत भूलना। यह आपको हमेशा सफलता ही दिलायेगी।
Do not Delay Your Work के अलावे इसे भी पढ़ें:
- जोशीले और साहसी बनिये!
- बचत एक आदत है
- समय प्रबंधन के लिये पैरोटो का 20 / 80 नियम
- कैसे बनें आर्थिक रूप से स्वतंत्र
- हमेशा क्वालिटी कैसे और क्यों खरीदें
- आप अपना वेतन कैसे बढवाएं?
नोट : अगर आपके पास कोई Hindi Story, Life Story of a Personality, या फिर कोई motivational या inspirational article है जो हमारे जीवन को किसी भी तरीके से बेहतर बनाता हो तो कृपया हमारे साथ शेयर करें। आपका लेख आपके फोटो के साथ पोस्ट किया जायेगा. आपको पूरा क्रेडिट दिया जायेगा। हमारा ईमेल है : [email protected]
very nice lines really motivate any ones……..good job by u
very nice… great post
mujhe yh post padh kar bahut khushi hui… super work