सुबह -सुबह सैर करने की आदत को बहुत ही लाभदायक बताया गया है. कहा गया है कि उस समय प्रकृति की शान्ति और शुद्धता अपने चरम पर होती है. प्रस्तुत पोस्ट Morning Walk Benefits Hindi Essay प्रातःकालीन भ्रमण के लाभ हिंदी निबंध में हम इसी पर चर्चा करने जा रहे हैं.
Morning Walk Benefits Hindi Essay प्रातःकालीन भ्रमण के लाभ हिंदी निबंध
प्रकृति और मानव का घनिष्ठ संबंध् रहा है। प्रकृति मानव की चिर संगिनी एवं पथ-प्रदर्शक है। प्रकृति का सबसे श्रेष्ठ एवं उत्तम रूप प्रातःकाल में दिखलाई देता है। इस पावन कला में प्रकृति का एक-एक तत्व हमें नवजीवन की प्रेरणा देता है। प्रकृति के उपकरणों से हमें नवजीवन ही नहीं मिलता बल्कि जीव संघर्षों से विश्राम, आगे बढ़ने की प्रेरणा और नवीन शक्ति भी मिलती है। अतः प्रातःकालीन भ्रमण मानव की सबसे उत्कृष्ट एवं प्रभावपूर्ण विशिष्टता है। इस बेला में प्रकृति के उत्तम रूप से हमें कई प्रकार के लाभ होते हैं। प्रातःकालीन ऊषा की लालिमा से रंजित ओस बिन्दुओं से परिपूर्ण हरियाली पर टहलते समय सहसा ही मन मयूर नृत्य कर उठता है और प्रकृति से प्रभावित हमारा जीवन कई तरंगों से नाच उठता है।
कवि समाज प्रकृति से कई रूपों में प्रभावित रहा है। उनके हृदय पर प्रकृति के सौंदर्य का चिरस्थायी प्रभात दिखलाई पड़ता है। प्रातः काल को स्वर्णिम वेला में सुख समृद्धि, रूप सुगंधि का चारों ओर प्रभाव रहता है। पक्षियों का कलरव, फूलों की मुस्कुराहट से युक्त हो, आकाश-पाताल को एक कर देते हैं। ऐसे में प्रकृति मानव-जीवन को अपनी ओर आकर्षित-आकृष्ट करती है और अलसभरी पलकों को त्यागने में हमारी सहायक बनती है। ऐसी अंवस्था में कवि-मन आकृष्ट हो कह उठता है-
स्वर्ण सुख श्री सौरभ में भोर, विश्व को देती है जब बोर
विहग कुल की कलकण्ठ हिलोर, मिल देती भू नभ के छोर।
यही नहीं प्रातःकाल के सौंदर्य में वृद्धि करते हुए कवि का मन प्रकृति की विविध विशिष्टताओं को भी वर्णित करता है।
प्रातःकाल की पहली किरण के साथ ही समस्त वातावरण सुवासित हो उठता है। समस्त परागिण पहली किरण के साथ ही आगे बढ़ने लगते हैं और जागरण के गीत गाने लगते हैं।
कितनी आश्चर्य की बात ही है कि पशु-पक्षी भोर होते ही कूकने लगते हैं और अपने अपने नीड़ को त्याग देते हैं। इसलिए कवि कहता है-
प्रथम रश्मि का आना रंगिणि तूने कैसे पहचाना?
कहाँ कहाँ ऐ बाल विहंगिनी पाया, तूने यह गाना?
प्रातःकालीन भ्रमण में हम ये सभी तत्व तो दिखलाई देते ही हैं साथ ही कवि समाज का वर्णन भी इस वेला में स्पष्टतया देखने को मिलता है। इसलिए मनुष्य को नित्य प्रातःकाल भ्रमण के लिए जाना चाहिए। इस समय में सघन वृक्षों की छाया, रंग-बिरंगे फूलों की सुगंधि दुग्ध् धवल प्रकाश, चारों ओर हरियाली सहसा आपको अपनी ओर आकर्षित कर लेती। बड़े-बड़े चिन्तकों ने भी प्रातःकालीन भ्रमण को मानव-जीवन के लिए आवश्यक माना है। महर्षि चरक मानते हैं कि धर्म, कार्य, और मोक्ष का मूल आधर स्वास्थ्य ही है। स्वस्थ शरीर पाने के लिए प्रातःकाल भ्रमण करना चाहिए।
मेरी भी कोशिश रहती है कि प्रातःकाल की बेला में लाभ उठाने के लिए भ्रमण और व्यायाम दोनों करूँ। प्रातःकाल भ्रमण करते हुए जहाँ एक ओर शुद्ध वायु तो दूसरी ओर जीवन जीने का साहस, दोनों की प्राप्ति होती है। वही प्रातःकाल व्यायाम द्वारा हमें असंख्य लाभ होते हैं। सबसे बड़ा लाभ यह है कि प्रातःकालीन व्यायाम करने से व्यक्ति कभी वृद्ध नहीं होता और दीर्घजीवी होता है। अंतिम समय तक उसमें शक्ति बनी रही है। मांस पेशियाँ खिची रहती है तथा रोग निरोधक शक्ति का संचार होता है। व्यायाम द्वारा शरीर में रक्त संचार नियमित रहता है तथा स्वस्थ शरीर द्वारा आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता जैसे गुणों का भी विकास होता है। प्रातःकालीन भ्रमण जीवन और स्वास्थ्य दोनों के लिए आवश्यक है।
और पढ़ें: अपने ह्रदय को कैसे स्वस्थ रखें?
कहा जाता है कि महात्मा गाँधी नियमित रूप से प्रातःकाल की सैर पर जाते थे। उनके भ्रमण का समय निश्चित होता था कि आप अपनी घड़ी की सुई मिला सकते थे। अंग्रेजों के इतने विशाल साम्राज्य से लड़ने का बल शायद उन्हें प्रातःकाल के भ्रमण से भी जरुर मिलता होगा, ऐसा कहा जा सकता है।
आज लोगों की बेतरतीब दिनचर्या बहुत तरह की बीमारियों का कारण बनती जा रही है। लोग खाते जाते हैं, न कोई काम, न कोई मेहनत, शरीर में कैलोरी बढ़ता जाता है और मोटापा का आगमन होता है। मोटापा अकेले नहीं आती, साथ में अन्य बीमारियों को लेकर आती है।
इसलिए यदि जीवन भर स्वस्थ रहना है तो प्रातःकाल घूमने की आदत डालिए, अपने साथियों के साथ समूह में भी भ्रमण किया जा सकता है। हमें ऐसे जीवन की ओर बढ़ना चाहिए तथा प्राकृतिक दृश्यों का लाभ उठाते हुए जीवन को आदर्श भाव से जीना चाहिए। रोगमुक्त जीवन और स्वस्थ जीवन जीने के लिए आज से ही प्रातः कालीन भ्रमण को अपनी दिनचर्या में स्थान दीजिये और जब आपको इसका लाभ मिलने लगे तो इस पोस्ट पर अपना कमेंट देना न भूलें. धन्यवाद!
Morning Walk Benefits Hindi Essay प्रातःकालीन भ्रमण के अलावे इसे भी पढ़ें:
- अपनी सेहत का प्रबंधन करें
- Differences between Cold, Seasonal Flu and Swine F…
- स्वाइन फ्लू से बचाव :
- Home Remedies for Acne Scars
- Fenugreek Seeds for Diabetes
- Ebola is Deadly
- प्रतिदिन व्यायाम क्यों जरुरी है?
- कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित के कुछ टिप्स
- क्या टीवी देखने से रक्तचाप बढ़ता है?
- धनिया के हरे पत्ते से होने वाला लाभ
Note: यदि आपके पास Hindi में कोई भी article, inspirational/story या जानकारी है जो आप हमारे साथ share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपने फोटो के साथ हमें E-mail करें. हमारा ईमेल पता है : behtarlife@gmail.com. आपका लेख पसंद आने पर हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ यहाँ प्रकाशित करेंगे. धन्यवाद!
accha article……. logo ko pata hona chahiye ki…… subah uthkar ser karne se aap healthy rahte ho. Thanks ye message logo tak pahuchane ka.
very good