प्रस्तुत पोस्ट दाल और हमारा स्वास्थ्य में हम दाल के स्वास्थ्य संबंधी लाभों और प्रयोगों के विषय में जानने का प्रयास करेंगे ।

हमारे यहाँ एक प्रसिद्ध कहावत है – दाल रोटी खाओ प्रभु के गुण गाओ। वाकई दाल हमारे भोजन का एक अहम् हिस्सा होता है। इसके कई कारण हैं क्योंकि इसमें कई गुणकारी तत्त्व पाए जाते हैं। इसमें पाया जानेवाला प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन, फास्फोरस और खनिज हमारी सेहत के लिए अति आवश्यक होते हैं।
दाल से होने वाले लाभ इस प्रकार हैं :
अरहर की दाल एवं पत्ते का प्रयोग :
1. अरहर की दाल के प्रयोग से पित्त, कफ और खून के विकार समाप्त हो जाते हैं।
2. अरहर की दाल में Protein, Carbohydrate, Phosphorus, Vitamin A और Vitamin B जैसे तत्त्व पाए जाते हैं।
3. अरहर की दाल की भुस्सी या छिलका जानवरों को खिलाने से बहुत फ़ायदा मिलता है। दुधारू गाय का दूध बढ़ जाता है।
4. यदि खाने में छिलका रहित दाल का प्रयोग किया जाय तो कफ और खांसी में राहत मिलती है।
5. अरहर की दाल के अलावे अरहर के पत्ते भी काफी उपयोगी होते हैं। इसके उबले हुए पत्तों को घाव पर बांधने से घाव शीघ्र भर जाता है।
6. यदि कोई व्यक्ति अफीम के नशे में धुत पड़ा है तो अरहर के पत्तों का रस पिलाने से आराम मिलता है।
मूंग की दाल और आटे का प्रयोग
1. मूंग की दाल के प्रयोग से कफ़ और पित्त के रोगियों को बहुत आराम मिलता है। यह सुपाच्य होता है, इसलिये रोगियों को पथ्य में मूंग की दाल दी जाती है।
2. मूंग की दाल में Protein, Carbohydrate, और Roughage जैसे तत्व पाये जाते हैं। खाने के बाद यह आसानी से पच जाती है।
3. मूंग की दाल खाने से आंखों की रोशनी बढ़ती है।
4. Fever होने पर मूंग की दाल खाने से फायदा मिलता है।
5. मूंग की दाल और चावल की खिचड़ी मरीजों के लिए पौष्टिक और सुपाच्य होती है।
6. मूंग के आटे से बना हलवा शक्ति को बढ़ाता है।
उड़द की दाल का प्रयोग
1. उड़द की दाल में Carbohydrate, Protein और Phosphoric acid पाया जाता है।
2. उड़द की चूनी का प्रयोग कई रोगों के इलाज में किया जाता है।
3. उड़द की दाल वातनाशक, कब्जनाशक और शक्तिवर्धक होती है
4. फोड़ा होने पर उड़द की दाल की पीठी रखने से आराम मिलता है।
5. यदि हड्डी में दर्द हो तो उड़द की दाल पीस कर लेप बना लें, दर्द वाले स्थान पर इस लेप को लगाने से काफी आराम मिलता है।
Read more post:
- Great Ancient Surgeon Jeevak जीवक
- Top Summers Freshness Hindi Tips
- Tonsil Problem in Hindi
- Wood Apple Medicinal Value बेल फल
- World Health Day Diabetes Superfood
- Health Benefits of Wood Apple in Hindi
- Make Herbal Gulal Play Holi Hindi Article
- चुकंदर का सेवन बहुत गुणकारी हिंदी आर्टिकल
- 7 Japanese Staying Slim Secrets Hindi Article
- Benefits of Sulphur Health Article sulfar ke fayde
- Some Medicinal Use of Carom Seeds
- Teeth are Priceless दांत हैं अनमोल
- Fantastico Use of Carom Seeds Ajwain in Hindi
- Healthy Sperm स्वस्थ शुक्राणु Hindi Article
चित्र साभार : http://www.gulbarga.in
Join the Discussion!